Posts

मिड़े मील में हेराफेरी का खेल

Image
खेरागढ़ में मिड़े मील में हेराफेरी का खेल चल रहा है मीडिया के बताने पर अधिकारी एक दुसरे का मामला  बता कर अपनी जिमेदारी के बच रहे है  आप अपनी राय जरुल दीजिये 

वसीयत बनी डबल मर्डर और खुदकुशी की वजह

वसीयत बनी डबल मर्डर और खुदकुशी की वजह खेरागढ़ के गांव डांडा में बुधवार रात दो लोगों की हत्या व एक आत्महत्या के पीछे वसीयत थी। 15 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर 15 साल से चल रही लड़ाई ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया था। गुरुवार को पिता-पुत्र का खेरागढ़ में व हत्यारे शिक्षक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव मलपुरा के बरारा में किया गया। डांडा गांव निवासी बाबूलाल के तीन पुत्र शिवनारायण, महेंद्र व ओम प्रकाश थे। शिव नारायण के एक बेटा नथौली, ओम प्रकाश के दो बेटे पदम सिंह, लोकेंद्र जबकि महेंद्र सिंह के एक बेटी यादो देवी थी। बताया जाता है बाबूलाल ने करीब 45 बीघा जमीन का बैनामा दोनों नाती के नाम कर दिया था। वहीं महेंद्र सिंह की बेटी के हिस्से में कुछ नहीं आया। इसके बाद बाबूलाल ने दूसरे गांव की जमीन की वसीयत शिव नारायण व ओम प्रकाश की पत्नियों के नाम कर दी, जिसे लेकर दोनों भाइयों से महेंद्र सिंह के परिवार की रार चल रही थी। महेंद्र के दामाद एवं शिक्षक लक्ष्मी नारायण ने अपनी पत्‍‌नी यादो देवी के हक के लिए 15 साल पहले न्यायालय में वाद दायर कर दिया। शिव नारायण पक्ष का कहना है चार महीने पहले लक्ष्मी नारायण केस...

खेरागढ़ में बाप-बेटे की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

खेरागढ़ में बाप-बेटे की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया खेरागढ़ के गांव डांडा में बुधवार को बीस बीघा जमीन के विवाद में शिक्षक ने अपने चचिया ससुर और उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर काम तमाम कर लिया। फायरिंग में एक ग्रामीण व बालिका भी घायल हो गई। घटना के बाद तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना शाम लगभग सात बजे की है। जूनियर स्कूल में शिक्षक 58 वर्षीय लक्ष्मी नारायण शर्मा गांव में केवल शर्मा के घर के सामने खोखे पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी समय उनके चचिया ससुर शिवनरायन का पुत्र नथौली उधर से निकला। उसने लक्ष्मी नारायण के लाठी मार दी, वहां मौजूद ग्रामीणों के टोकने पर भी नथौली नहीं माना। दोनों की आपस में रिश्तेदारी होने के कारण ग्रामीण चुप हो गए। इसी दौरान लक्ष्मी नारायण ने अपनी जेब में रखा तमंचा निकालकर नथौली पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है घटना की जानकारी होने पर नथौली के पिता शिवनरायन ने मौके पर दौड़ लगा दी। लक्ष्मी नारायण ने सामना होते ही शिवनारायण की भी ताबड़तोड़ फायरिंग करके...

खेरागढ़ के सेया तिराहे पर टेक्टर ने युवक को कुचल दिया

Image
खेरागढ़ के सेया तिराहे पर टेक्टर ने युवक को कुचल दिया जिस के बाद परिजनों ने जाम  लगा दिया जिस पर पुलिस ने जाम न खोलने पर लाठी चलाई और पुलिस लाश को जबरन उठा ले गई 

मजदूर के घर चमका सितारा

Image
मजदूर के घर चमका सितारा आगरा: गरीबी कभी पढ़ाई के आगे नहीं आती। लगन और हौसला इंसान को कामयाबी के मुकाम पर पहुंचाते हैं। यूपी बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके एक मजदूर परिवार के बेटे टिंकू ने इन लाइनों को सच कर दिखाया। टिंकू के पिता हरप्रसाद मित्तल खेरागढ़ में एक परचून की दुकान पर 2000 रुपये की नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बेटी बीए फाइनल में है, तो बड़ा बेटा बीएससी प्रथम वर्ष में। बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए हरप्रसाद  यूपीटीयू की प्रवेश परीक्षा में उसने 5800 रैंक प्राप्त की और अब वह इंजीनियर बनकर परिवार को सपोर्ट करना चाहता है। टिंकू ने बताया कि उसने छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च निकाला। लेकिन अब आगे की राह मुश्किल नजर की जेब खाली हैं। बच्चे पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे और अब टिंकू ने भी इंटर में सफलता प्राप्त करके नाम रोशन कर दिया। टिंकू दो साल पूर्व 10वीं की परीक्षा में भी ब्लॉक में दूसरे स्थान पर रहा था।हाल ही मेंआ रही है। ऐसे में बैंक से ऋण लेकर वह अपनी मंजिल तय करेगा

बकरी के बवाल में हत्या

बकरी के बवाल में हत्या आगरा, जागरण संवाददाता: खेरागढ़ के गांव चित्तवाला में शनिवार को खून की होली खेली गई। बकरी खेत में घुसने के झगड़े को लेकर गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई। फोर्स ने संघर्ष टालने के लिए लाठियां चलाई। घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है। शुक्रवार को ही चीतगांव में हुए संघर्ष में ग्रामीण की हत्या हुई थी। चित्तवाला गांव के जीवाराम व बलराम कुशवाहा, निहाल सिंह एडवोकेट के खेत में बटाई पर सब्जियां उगाते हैं। शुक्रवार सुबह खेत में हरिश्चंद पुत्र मोहन सिंह की बकरी घुस गई। जीवाराम ने बकरी पकड़कर अपनी झोपड़ी में बांध ली। शाम को बकरी की तलाश करता हुए हरिश्चंद जीवाराम के घर पहुंचा तो उसे बिठा लिया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बकरी वापस दिलवा दी। इसके साथ ही हरिश्चंद व बलराम को पकड़कर थाने में बंद कर दिया। इसी घटना को लेकर शनिवार सुबह जीवाराम हथियारों के साथ अपने साथी लेकर पहुंच गया। पहले दोनों तरफ से लाठी डंडे चले, जिसमें जीवाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसक...

बलात्कार में राजीनामा न करने पर गोली से उड़ाया

बलात्कार में राजीनामा न करने पर गोली से उड़ाया आगरा, जागरण संवाददाता: खेरागढ़ के चीत गांव में बलात्कार के मामले में पीडि़ता के परिजनों ने राजीनामा नहीं किया तो दबंगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान वृद्ध की हत्या कर दी। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। वहां फोर्स तैनात कर दिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे की है। चीत गांव निवासी जल सिंह पुत्र सालिगराम अपने भाइयों कोमल सिंह, टीकाराम और लेखराज पुत्र तेज सिंह के साथ खेत पर मौजूद था। इसी दौरान वहां सौदान सिंह, प्रेम सिंह, गुरुदयाल, बनिया, प्रीतम सिंह, ताराचंद, छोटे, हेत सिंह समेत आठ-दस लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहंुचे। दोनों पक्ष के बीच विवाद होने लगा, जिसने संघर्ष का रूप ले लिया। जल सिंह के चचेरे भाई यादराम ने बताया हमलावरों ने लाठी डंडों से पीटकर सौदान सिंह, जल सिंह, कोमल और टीकाराम को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर चली गई। पुलिस के गांव से जाते ही सौदान सिंह पक्ष के लोग दोबारा लौट...